Month: November 2020

सामाजिक दृष्टिकोण से इस वर्ष का 5223 वीं जरासंध जयंती रहा ऐतिहासिक

Share this

ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन द्वारा 25 नवम्बर को देश के विभिन्न हिस्सों में 5223 वीं जरासंध जयंती बड़ी धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। बिहार, झारखंड़ जैसे चंद्रवंशी बहुल क्षेत्रों के अलावे बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुम्बई, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान में भी जरासंध जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राजन चंद्रवंशी ने जरासंध जयंती को बिहार के जहानाबाद जिला व अरवल जिला के विभिन्न पंचायतों में शामिल होकर मनाया और लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरे में उत्तरप्रदेश संयोजक आनन्द चंद्रवंशी, जिला सचिव रजनीश चंद्रवंशी व अन्य शामिल रहें। उन्होंने पदाधिकारी से इसी उत्साह के साथ हरवर्ष मनाने की अपील की तथा समाज को शिक्षा व सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्राट जरासंध के स्वर्णिम इतिहास को लोगों को बताते हुए कहा कि सम्राट जरासंध जब दो माँ को गर्भ से आधा-आधा पैदा लिए, तो राजा ने उसे व्यर्थ समझकर वन में फिकवा दिया। जिसे माँ दुर्गा के 48 वें अवतार वनदुर्गा के रूप में अपना नाम जरा बताते हुए जोड़ कर एक कर दिया गया था। जिस दिन जरासंध का जन्म हुआ व मगध नरेश राजा वृहदर्थ को अपना उत्तराधिकारी मिला था, वह दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष का एकादशी था। इस खुशी में जरासंध के पिता राजा वृहदर्थ ने यह घोषणा की कि जरासंध का जन्मदिन एक त्योहार की तरह मनाया जाएगा, जिसे “देवोत्थान” कहा जाएगा। जिसका अपभ्रंश जेठान है। इस दिन ईख (केतारी) के डाढ़ को झाड़ के साथ इस मान्यता के साथ चढ़ाया जाता है को झाड़युक्त डाढ़ जितना लंबा होगा उतना ही उसका वंश का विस्तार होगा। इस दिन मगध के साथ साथ पूरे बिहार में गन्ने को चुसकर मूँह मिठा किया जाता है। संगठन ने इस पावन अवसर पर सरकार से अपिल की, कि इस दिन को राज्यकीय अवकाश घोषित करें ताकि हिंदुत्व की परंपराओं का समाज में समुचत समावेश हो सके।

राष्ट्रीय सचिव ई. ब्रजेश चंद्रवंशी ने कहा कि इस बार का जरासंध जयंती ऐतिहासिक रहा, जिसके लिए AICYA टीम कई वर्षों से प्रयासरत था। बिहार प्रदेश संयोजक भरत चंद्रवंशी, झारखंड प्रदेश संयोजक अमित चंदेल, दिल्ली प्रदेश संयोजक विकाश चंद्रवंशी व बलराम चंद्रवंशी, उत्तर बंगाल प्रभारी राहुल चंद्रवंशी, उत्तर प्रदेश संयोजक आनन्द चंद्रवंशी के नेतृत्व में प्रदेश के लगभग सभी जिलों व पंचायतों में धूमधाम से सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय संयोजक व मुख्य सलाहकार ने कहा कि वर्तमान में हम पश्चिम सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे हैं और अपनी परंपरा व उसके वैज्ञानिक महत्त्व को भूलते जा रहे हैं। हमें अपने बच्चों को अच्‍छी शिक्षा के साथ-साथ परंपराओं के बारे में भी बताना चाहिए ताकि उनमें सदाचार की भावना विकसित हो सके।

जरासंध जयंती के अवसर पर कुछ स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व तरह-तरह के खेलों का भी आयोजन किया गया।

झारखंड में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की पहली आधिकारिक बैठक संपन्न

Share this

दिनांक 08/11/2020 को ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश की आधिकारिक बैठक हजारीबाग में आयोजित की गयी। प्रदेश संयोजक अमित चंदेल और हजारीबाग जिला अध्यक्ष अनुज चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिले के पदाधिकारी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। राष्ट्रीय टीम की ओर से राष्ट्रीय सलाहकार परशुराम प्रसाद चंद्रवंशी भी शामिल रहें।

बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी द्वारा झारखंड में चंद्रवंशी के एकजुटता एवं सामाजिक भागीदारी को मजबूती प्रदान करने पर विचार विमर्श करना रहा। बैठक में जरासंध महाराज की पूजा-अर्चणा की गयी। सभी पदाधिकारियों ने समाज और संगठन के प्रति अपना-अपना विचार रखा। और आगे की रणनीति तय की गयी जिसमें समाज को शिक्षित करना और युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए मार्गदर्शन की बात की गयी

जेठान पर्व की महत्ता

Share this

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष के एकादशी को जेठान के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है। यह बिहार में बडे़ उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन ईख (गन्ना) की खरीदारी जमकर होती है। जेठान के दिन मुख्य रूप से ईख को देवी-देवताओं पर चढ़ाया जाता है और गन्ना चुसने की परम्परा होती है। इस दिन भारत के अलग-अलग राज्यों में एकादशी भी मनाया जाता है। लेकिन बिहार में इस दिन जेठान के रूप में धूम रहता है।

जेठान पर्व के पीछे कथा संक्षिप्त में इस प्रकार है-

मगध की राजधानी राजगृह में महाराजा वृहद्रथ नाम के एक महाप्रतापी तथा धर्मात्मा राजा राज्य करते थे। जिनका विवाह काशी नरेश की दो सुन्दर सुशील कन्याओं से हुआ था। महाराज वृहद्रथ ने यह वचन दिया था कि वह अपनी दोनों पत्नियों से बिना भेदभाव के समान रूप से लगाव रखेंगे। लेकिन वृद्धावस्था तक उनकी कोई संतान नहीं हुई। संतान के और उत्तराधिकारी के शोक के कारण राजा अपना राजपाठ त्याग कर सन्यास लेने का विचार लेकर जंगल की ओर चल दिये। जंगल में राजा बृहद्रथ महात्मा चण्डकौशिक के आश्रम में उनका शिष्य बनने के उद्देश्य से पहुँचे। राजा ने पूरी श्रद्धा से महात्मा की सेवा की। राजा की सेवा से प्रसन्न होकर महात्मा चण्डकौशिक ने शिव का ध्यान कर एक आम्र फल दिया। राजा बडे आश्चर्यचकित हुए क्योंकि उन दिनों आम का मौसम नहीं था। महात्मा ने फल देते हुए कहा कि ये फल अपनी पत्नी को खिला देना, इससे तुम्हें संतान की प्राप्ति होगी। राजा अपने राज्य लौटकर सारी बातें रानियों को सुनाई और फल को आधा-आधा काटकर अपनी दोनों पत्नियों को खिला दिया। समय आने पर दोनों रानियों के गर्भ से शिशु के शरीर का आधा-आधा भाग पैदा हुआ। अशुभ और व्यर्थ समझकर राजा ने टुकडे को जंगल में फेंकने का आदेश दे दिया।

      भगवान शिव के वरदान को निष्फल होता देख माँ पार्वती को दुख हुआ और उन्होंने अपना 85वां अवतार माता जरादेवी के रूप में लेकर वन में प्रकट हुई। बच्चें को जंगल में रखकर जब दासियां जाने लगी तब जरामाता उपस्थित होकर दासियों को ठहरने का अनुरोध की। माँ जरामाता ने दोनों टुकड़ों को हाथ में लेकर अराध्य देव भगवान शंकर की अराधना करते हुए दोनों टुकड़े को आपस में जोड़ दी और बच्चें की कमर में लोहे की एक कील दे दी। टुकड़े आपस में जुडते ही बच्चा किलकारियाँ करने लगा। जरामाता ने बालक को दासियों को सौंपते हुए राजमहल में लौट जाने को कहा। दासियां जानती थी कि उनकी बात कोई नहीं मानेगा इसलिए सभी ने अनुरोध किया कि वे खुद चलकर बच्चे को सौंपे।

      माता ने उचित जानकर राजमहल पहुँची और राजा को बच्चा सौंपते हुए कही- राजन, यह आपका ही संतान है, मैंने अपने यश से इसे जोड़ दिया है, अब यह एक असाधारण और तेजस्वी बालक होगा। माता ने अपना परिचय वनदेवी के रूप में बताया।

      माता जरादेवी राजा से इजाजत लेते हुए वहाँ से जाने की बात कही, तब राजा और उनकी रानियों ने बहुत अनुरोध किया कि वे महल में ही रह जाएं ताकि राजा और रानियाँ उनकी सेवा में अपना जीवन समर्पण कर सकें। लेकिन जरादेवी ने अपनी जिम्मेदारियों की बात कहते हुए राजा को यह दिलासा दी कि वह समय-समय पर आकर बच्चें से मिलती रहेगी। यह कहकर देवी वापस जंगल में चली गयी। आज जरामाता को जरैयादेवी, बन्दादेवी या वनदेवी के नाम से भी जानी जाती है।

      राजा वृहद्रथ ने कहा कि आपके परोपकार और यश से ही मेरे पुत्र का पुनर्जन्म हुआ है इसलिए मैं अपने संतान का नाम आपके नाम पर ही रखूंगा। चूंकि जरा माता के द्वारा जोड़ा (संध) किया गया था इसलिए बालक का नाम जरासंध रखा गया। और यह घोषणा किया गया कि जरासंध का जन्मदिवस पर पूरे मगध तथा वृहद्रथ के सम्पूर्ण राज्य में इसे पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। राजपुरोहितों के द्वारा इस दिन को और इस पर्व को “ज्योष्ठोत्थान” का नाम दिया गया। इस दिन जरामाता को वनदेवी के रूप में पुजा जाने लगा। इसी का अपभ्रंश है जेठान। इस दिन लोग ईख व अन्य फलों की पूजा पाठ करते हैं।

प्रजा जरासंध महाराज को जरासंधेश्वर कहा करती थी। वायु पुराण के “चतुर्थ राजगृह महामात्य” में ऐसा अंकित है कि “जरासंध के समान आज तक संसार में कोई धर्मात्मा राजा नहीं हुआ।”