Month: February 2021

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राजन के जन्मदिन पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

Share this

दिनांक 15/02/2021 को आॅल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राजन चंद्रवंशी का जन्मदिन पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बिहार प्रदेश संयोजक भरत चंद्रवंशी, झारखंड प्रदेश संयोजक अमित चंदेल, दिल्ली प्रदेश संयोजक बलराम चंद्रवंशी, उत्तर प्रदेश संयोजक आनंद सिंह व अन्य प्रदेश पदाधिकारी ने अपने प्रदेश के विभिन्न जिला व पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये।

कहीं पर गरीब बच्चों को काॅपी-कलम तो कही पर कैलेंडर-चाॅकलेट का वितरण किया। कहीं पर उनके फोटो के सामने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनकी दीर्घायु उम्र की प्रार्थना की और समाज में उनके योगदानों को सराहा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय सिंह कश्यप व सिलीगुड़ी टीम ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन मनाया।

बांका में सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Share this

बांका : 16/02/2021 को ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन बांका टीम द्वारा सरस्वती पूजाशुभ के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य है हर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई में उत्साहित करना तथा AICYA के उद्देश्यों को हर वर्ग के लोगो तक पहुंचाना रहा। बांका प्रमण्डल संयोजक रूपेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में पुरस्कार वितरण किया गया।